फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two trucks collided in the fog; three people died, including traders who were on their way to Amritsar.

Jalandhar News: धुंध में दो ट्रकों की टक्कर<bha>;</bha> तीन की मौत, अमृतसर जा रहे थे व्यापारी

Wed, 17 Dec 2025 06:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
Two trucks collided in the fog; three people died, including traders who were on their way to Amritsar.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। तलवंडी भाई क्षेत्र में घनी धुंध के कारण बुधवार तड़के गांव कोट करोड़ कलां के टोल प्लाजा के पास दो ट्रकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद दूसरे ट्रक का चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। मृतक श्रीगंगानगर से भेड़-बकरियां लादकर अमृतसर मंडी में बेचने जा रहे थे।
थाना तलवंडी भाई पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालक की तलाश में जुटी है।पुलिस को दिए बयान में जगतार राम निवासी वार्ड नंबर-19, 12 एफ बाबा मिरजेके (श्रीगंगानगर) ने बताया कि वह भेड़-बकरियों के खरीद-बिक्री का कारोबार करता है। वह अपने साथियों मनफूल निवासी पदमपुरा, जगसीर राम और सुरेंद्र कुमार निवासी वार्ड नंबर-19, 12 एफ बाबा मिरजेके के साथ ट्रक में सवार होकर श्रीगंगानगर से अमृतसर मंडी जा रहा था।
विज्ञापन


तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर
उन्होंने बताया कि जब उनका ट्रक तलवंडी भाई के नजदीक गांव कोट करोड़ कलां स्थित टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो धुंध बेहद घनी थी। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र कुमार, मनफूल और जगसीर राम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि जगतार राम को भी चोटें आईं। घायलों को तुरंत फरीदकोट स्थित मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुरेंद्र, मनफूल और जगसीर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना तलवंडी भाई पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article