फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two sisters got into a fight outside the police station.

Jalandhar News: थाने के बाहर दो बहनों में हाथापाई

Wed, 17 Dec 2025 06:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Two sisters got into a fight outside the police station.
अमृतसर। गेट हकीमां थाना के बाहर मंगलवार रात को दो बहनें अपने साथियों के साथ आपस में भिड़ गईं। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि 15-20 लोग पुलिस के सामने ही गाली-गलौज और हाथापाई करने लगे। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया। छोटा हरीपुरा निवासी भावना ने बताया कि उसकी बहन अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहती है और उसके साथ उसका विवाद चल रहा है। भावना के अनुसार, बहन और उसके बॉयफ्रेंड के परिवार ने उसे पुराने विवाद का राजीनामा करने के लिए बुलाया था लेकिन वहां बहन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इस बीच भावना की मामी भी मौके पर पहुंची और दोनों ने मिलकर पिटाई की। इसके बाद दोनों पक्ष थाना पहुंचे और शिकायत दी। सुनवाई के दौरान भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ा जिसके बाद पुलिस ने दोनों को थाने से बाहर जाकर बात करने की सलाह दी। फिर थाने के बाहर फिर से गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। एएसआई रमिंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed