{"_id":"60ca1cac8ebc3e2c5501dbaf","slug":"two-reporter-blackmailed-a-soldier-father-kapurthala-news-pkl4168877145","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक फौजी के पिता को धमका कर ब्लैक मेल कर पैसे ऐंठने के मामले में दो पत्रकारों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फौजी के पिता को धमका कर ब्लैक मेल कर पैसे ऐंठने के मामले में दो पत्रकारों पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फगवाड़ा। लॉकडाउन के दौरान समय के बाद खुली वेल्डिंग की दुकान चलाने वाले एक फौजी के बुजुर्ग पिता को खबर प्रकाशित करने की धमकी देने के आरोप में दो वेब चैनल संबंधी पत्रकारों को सतनामपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।
एसएसपी कपूरथला हरकमलप्रीत सिंह खख ने जानकारी देते हुए बताया कि एक फौजी मनिंदर सिंह पुत्र बलबीर सिंह वासी राजा गार्डन कालोनी सतनामपुरा फगवाड़ा ने दी शिकायत में जानकारी दी कि उसके बुजुर्ग पिता घर के नीचे ही बाबा गोबिंद दास गेट बाबा इंद्र दास वेल्डिंग के नाम से दुकान करते हैं तथा दुकान छोटी होने के कारण समान काफी बाहर रखा रहता है।
गत दिनों वह छुट्टी पर आया हुआ था। छह मई को करीब साढ़े छह बजे जब उसके पिता दुकान बंद करने के बाद समान समेट रहे थे तो एक स्कूटर पर सवार होकर दो पत्रकार विनोद शर्मा (फगवाड़ा न्यूज एक्सप्रेस) व विनोद कलूचा (वतन की राहे) आए और दोनो उनको डराने धमकाने लगे कि दुकान की वीडियो बना ली है और वे इसे प्रसारित कर देंगे। बाद में दोनों ने उनको न्यूज नहीं देने के एवज में 10 हजार रुपये की डिमांड की। पिता ने डर कर कहा कि उनको पास तो सिर्फ 15 रुपये है। जिस पर मनदीप सिंह ने अपने पास से 1500 रुपये निकाल कर दे दिए। दोनों ने यह राशि लेकर बाकी की रकम दो दिन बाद मांगी। इस घटना की शिकायत फौजी मनिंदर सिंह ने एस.एस.पी.कपूरथला को शिकायत कर दी। मामले की जांच एस.पी.फगवाड़ा सर्बजीत सिंह बाहीया को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट में शिकायत में दिए तथ्य सही पाए गए। जिसके आधार पर उचित दिशा निर्देश पर दोनों आरोपी पत्रकारों विनोद शर्मा वासी ठानेदारा मोहल्ला,मेहली गेट,फगवाड़ा, विनोद कलूचा वासी मोहल्ला आहलुवालीया,खलवाड़ा गेट फगवाड़ा के खिलाफ भदस की धारा 384/506/120 बी अधीन मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।