फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two people were snatched at gunpoint at different places

Jalandhar News: पिस्तौल के बल पर अलग-अलग जगह दो लोगों से छीना-झपटी

Thu, 14 Dec 2023 05:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 05:04 PM IST
विज्ञापन
Two people were snatched at gunpoint at different places
पांच लाख रुपये के सोने के जेवरात छीने, स्वीगी डिलीवरी ब्वॉय से मोबाइल व नकदी लूटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। शहर की गोबिंद नगरी के पास दो अलग-अलग जगहों से बदमाशों ने पिस्तौल के बल लूटपाट की है। बदमाश कैमिस्ट की दुकान करने वाले से पांच लाख रुपये के सोने के जेवरात, 18000 रुपये की नकदी, मोबाइल जबकि स्वीगी डिलेवरी ब्वाय से मोबाइल व नकदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ितों ने थाना सदर पुलिस से शिकायत की है, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। वारदात वीरवार रात्रि की है।

अरोड़ा मेडिकल हाल फिरोजपुर के संचालक सौम्य ने बताया कि वह रात के समय गोबिंद नगरी के रास्ते से आ रहा था कि बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर उससे सोने की चेन, कड़ा, मोबाइल व 18000 की नकदी छीनी है। सोने के जेवरात की कीमत लगभग पांच लाख रुपये है। इससे पहले बदमाशों ने स्वीगी डिलीवरी ब्वॉय से उसका मोबाइल व नकदी छीनी थी। पीड़ित स्वीगी डिलीवरी ब्वॉय ने बताया कि वह रेलवे के किसी अधिकारी को खानपान की सामग्री देने जा रहा था कि गोबिंद नगरी के पास बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर उससे मोबाइल व नकदी छीन ली। पीड़ित ने कहा कि इस संबंधी थाना सदर व सिटी में गया तो दोनों ही कहने लगे कि उनका क्षेत्र नहीं है। फिर बड़ी मुश्किल में थाना सदर में शिकायत लिखकर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed