फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two people died after being hit by train at Nagra gate in Jalandhar

Jalandhar: नागरा फाटक पर ट्रेन की चपेट में आए दो लोगों की मौत, इंजेक्शन मिलने से नशे में होने की आशंका

Mon, 09 Sep 2024 11:07 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 Sep 2024 11:07 AM IST
सार

एक शव टांडा रेलवे क्रासिंग के पास रात 9 बजे बरामद किया गया। एक राहगीर ने शव देखकर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी थी। मृतक की उम्र करीब 28 से 30 साल प्रतीत हो रही थी। वहीं जम्मू अहमदाबाद ट्रेन की चपेट में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two people died after being hit by train at Nagra gate in Jalandhar
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

जालंधर के टांडा रेलवे क्रॉसिंग और नागरा रेलवे लाइन के पास देर रात दो व्यक्तियों के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जीआरपी पुलिस ने शवों की जांच की तो एक युवक के पास से कुछ इंजेक्शन भी मिले थे। इसके बाद दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में रखवा दिया है। दोनों युवकों के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के एरिया में पूछताछ की पर कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने दोनों फोटो पुलिस ने पूरे एरिया में सर्कुलेट कर दिए हैं। जांच के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। ये हादसा है या आत्महत्या, अभी पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि युवक नशे में था या फिर वहीं पर बैठकर नशा कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक एक शव टांडा रेलवे क्रासिंग के पास रात 9 बजे बरामद किया गया। एक राहगीर ने शव देखकर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी थी। मृतक की उम्र करीब 28 से 30 साल प्रतीत हो रही थी। वहीं जम्मू अहमदाबाद ट्रेन की चपेट में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही उक्त शव के पास से पुलिस ने एक इंजेक्शन भी बरामद किया है और उसका पैर कट कर अलग हो चुका था। आसपास लोगों से पूछताछ भी की गई, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। जिसके चलते पुलिस ने 72 घंटे के लिए शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed