{"_id":"67b6f963b1a5b90f0903791e","slug":"two-man-died-in-accident-in-jalandhar-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: दोस्त की बर्थडे पार्टी से लाैट रहे दो युवकों की माैत, अज्ञात गाड़ी की टक्कर के बाद पिकअप ने घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: दोस्त की बर्थडे पार्टी से लाैट रहे दो युवकों की माैत, अज्ञात गाड़ी की टक्कर के बाद पिकअप ने घसीटा
Thu, 20 Feb 2025 03:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 20 Feb 2025 03:14 PM IST
सार
हादसे में मरने वाले पंकज की तीन महीने ही शादी हुई थी। वहीं दूसरा मृतक मोहित अपने परिजनों का इकलौता बेटा था। इस हादसे में दो घरों के चिराग बुझ गए, जिसके चलते परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालंधर में देर रात हुए सड़क हादसे में दो नौजवानों की मौत हो गई। अपने बेटों की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया।
हादसा जालंधर की टीवी सेंटर रोड पर हुआ, जहां महिंद्रा पिकअप गाड़ी की चपेट में दो एक्टिवा सवार युवक आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 31 साल के पकंज व 30 साल के मोहित निवासी निजात्म नगर के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि दोनों दोस्त अपने अन्य दोस्तों के साथ एक फ्रेंड की बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे।
जब वह अंबेडकर चौक से फुटबाल चौक की तरफ आ रहे थे तो शरणजीत अस्पताल के पास एक काले रंग की अज्ञात गाड़ी ने उनकी एक्टिवा को साइड मार दी। इसके बाद वह पीछे से आ रही महिंद्रा पिकअप के नीचे आ गए हैं। पिकअप उन्हें काफी दूरी तक घसीटते ले गई, जिससे उनके शरीर से काफी खून बह गया था, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हालांकि दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार यह हादसा रात दो बजे के करीब हुआ व उन्हें इसकी सूचना आई थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। माना जा रहा है कि कैमरों में एक काले रंग की गाड़ी दिख तो रही है, लेकिन गाड़ी का नंबर पहचान में नहीं आ सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।