{"_id":"67040d0cf2d0a58940064f8a","slug":"two-criminals-of-robbery-gang-arrested-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-102693-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: लूटपाट करने वाले गिरोह के दो शातिर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: लूटपाट करने वाले गिरोह के दो शातिर काबू
Mon, 07 Oct 2024 10:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
एक पिस्तौल, दो कारतूस, पंद्रह मोबाइल व एक बाइक बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। सीआईए टीम ने लूटपाट गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्तौल, दो कारतूस, पंद्रह मोबाइल व एक बाइक बरामद हुई हैं। थाना सिटी पुलिस ने सोमवार को गिरोह के दो शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
एसपी (डी) रणधीर कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम शहर के खाई अड्डा के पास गश्त कर रही थी। टीम ने किले वाला चौक के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग करनी शुरू कर दी। वहां से बाइक पर आरोपी नीरज उर्फ कालू व मंगत उर्फ मंगा वासी बस्ती भटि्टयां वाली गुजर रहे थे, जिन्हें रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान इनके पास से 315 बोर का एक पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ के दौरान इनके पास से पंद्रह मोबाइल भी मिले हैं। उक्त आरोपी ने तफ्तीश के दौरान बताया कि शहर के अंदरूनी कसूरी गेट स्थित मोबाइल की दुकान से उन्होंने पंद्रह मोबाइल चोरी किए थे। इसके अलावा शहर में केमिस्ट दुकानदार से हथियार के बल पर नकदी छीनी थी और फिरोजपुर-ममदोट रोड स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए भाग गए थे। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी नीरज व मंगत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
-- -- --
फोटो कैप्शन-- -फिरोजपुर पुलिस ने लुटेरा गिरोह से पकड़े मोबाइल व पिस्तौल।

फोटो कैप्शन