फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two commando squads arrived to strengthen the security system

पठानकोट : सुरक्षा तंत्र मजबूत करने के लिए पहुंचे दो कमांडो दस्ते, 1 हजार से ज्यादा जवानों की निगरानी में होगा स्वतंत्रता समागम

Sun, 15 Aug 2021 02:09 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two commando squads arrived to strengthen the security system
पठानकोट। ‘हाई अलर्ट’ पर चल रहे पठानकोट के सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने के लिए कमांडो पुलिस के 2 दस्ते पठानकोट पहुंच चुके हैं। इसके अलावा भारत-पाक सीमा से सटे क्षेत्रों में घातक कमांडो और स्वैट कमांडो को तैनात किया गया है। शांति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई चूक न हो इसके लिए करीब एक हजार पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसकी निगरानी खुद एसएसपी सुरेंद्र लांबा कर रहे हैं।
विज्ञापन

पेट्रोलिंग टीम के साथ अस्थायी नाके भी बढ़ाए गए हैं। रात में भी गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं, लमीनी खेल स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे जिलास्तरीय कार्यक्रम में स्त्री व बाल विकास मंत्री पंजाब अरुणा चौधरी तिरंगा फहराएंगीं। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि लमीनी खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को भी उन्होंने तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कर्मचारियों को कुछ आवश्यक निर्देश दिए हैं। इसके अलावा दो कमांडो टीम पहुंच गई हैं। जिले में 35 से ज्यादा नाके लगाए गए हैं। 40 टीमें पेट्रोलिंग कर कर रही हैं। एसएचओ समेत सभी पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर सिटी के दोनों रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। सिटी व कैंट स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी ने जिला पुलिस के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया गया। आरपीएफ पठानकोट सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार व कैंट के प्रभारी नितेश सालवी ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से जम्मूतवी व कटड़ा को आने व आने वाल ट्रेनों को विशेष तौर पर चेक किया गया। बस स्टैंड पर जिला पुलिस ने हिमाचल प्रदेश, दिल्ली व चंडीगढ़ सहित अमृतसर तथा लोकल रूटों पर चलने वाली बसों को चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed