फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two arrested with explosives and firecrackers

Jalandhar News: विस्फोटक सामग्री और पटाखे समेत दो गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 10:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 10 Oct 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with explosives and firecrackers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। चब्बेवाल पुलिस ने बिना लाइसेंस चल रही पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में छापा मारकर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और पटाखे बरामद किए हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि गांव बिलासपुर में एक एनआरआई के डेयरी वाले स्थल पर कुछ लोग पटाखे बना रहे हैं।

इस मामले में तुरंत कार्रवाई की गई। पूछताछ में वहां मौजूद आरोपी पटाखे बनाने के बारे में कोई भी लाइसेंस पेश नहीं कर सके। इस पर दोनों आरोपियों कपिल और प्रिंस जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फर नगर के रहने वाले हैं को गिरफ्तार करके वहां से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और पटाखे बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि अवैध पटाखा बनने वाले स्थल को सील कर दिया गया है। इस बारे में थाना चब्बेवाल में मामला दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed