{"_id":"5e5942f08ebc3ef410420690","slug":"two-accused-arrested-for-robbing-woman-kapurthala-news-pkl3680404135","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से लूटपाट करने वाले दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से लूटपाट करने वाले दो आरोपी काबू
विज्ञापन
फगवाड़ा सदर इलाके में काम से लौट रही महिला को घेरकर दातर से हमला कर लूटपाट करने के मामले में सदर पुलिस ने पांच सदस्यीय गिरोह का 48 घंटे से पहले पर्दाफाश कर गिरोह के दो बदमाशों को काबू कर लूटा समान और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। पुलिस गिरोह के तीन सदस्यों की तलाश कर रही है।
एसपी फगवाड़ा मनविंदर सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को एक महिला मनदीप कौर पत्नी बलदेव सिंह वासी रामगढ़ स्कूटी से पलाही स्थित बुटीक से अपने गांव रामगढ़ जा रही थी। रास्ते में मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने उसे घेरकर दातर से हमला कर उसका मोबाइल,15 सौ रुपए तथा अन्य समान छीन कर फरार हो गए। घायल महिला को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। पुलिस ने 27 फरवरी को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सदर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह मल्ली की अगुवाई में टीम ने आरोपियों की पहचान कर दो को काबू कर लिया। जिनकी पहचान आकाश पुत्र गुरदीप लाल वासी बहराम रेलवे स्टेशन जिला शहीद भगत सिंह नगर, हरविंदर सिंह उर्फ लक्की पुत्र रमेश लाल वासी तलवंडी जट्टा थाना बहराम के रूप में हुई है। एसपी सिंह ने बताया कि आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके साथ डेविड पुत्र निंदर वासी डडल मोहल्ला, फगवाड़ा, चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी पुत्र सतपाल वासी मुखलयाना होशियारपुर, मती उर्फ मन्नी पुत्र हरबंस लाल वासी पलाही भी वारदात में शामिल थे। मनदीप जब बुटीक बंद कर चली तो मती व चरणजीत ने रैकी कर आगे आकाश और डेविड का बताया। जिन्होंने मोटरसाइकिल से रोककर मनदीप पर दातर से हमला कर लूटपाट की। पुलिस ने पांचों को मामले में नामजद कर लिया है।