{"_id":"6044c3768ebc3e769e7148b0","slug":"two-accused-arrested-for-attacking-congress-mla-jeera-ferozepur-firozpur-news-pkl406273256","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विधायक जीरा पर हमला करने पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस विधायक जीरा पर हमला करने पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। बोलेरो गाड़ी पर सवार सात आरोपी शनिवार की शाम कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा हमलाकर करने के लिए उनकी कोठी परिसर में घुस गए। गेट पर खड़े बीडीओ के शोर मचाने पर आरोपियों ने उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। शोर सुन कर वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने ने उन्हें घेरने की कोशिश की। दो आरोपी पकड़े गए और बाकी भागने में कामयाब हो गए। आरोपियों की गाड़ी का पीछा करने पर आरोपी अकाली नेता अवतार सिंह मिन्ना की कोठी में घुस गए। थाना सिटी जीरा पुलिस ने रविवार को बीडीओ प्रभजीत सिंह के बयान पर सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी अकाली कार्यकर्ता बताएं जा रहे हैं।
बीडीओ प्रभजीत सिंह वासी वार्ड नंबर छह अवान रोड जीरा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह शनिवार की देर साम विधायक कुलबीर सिंह जीरा की कोठी के छोटे गेट के बाहर खड़ा था। बोलेरो गाड़ी पर सवार आरोपी जगजीत सिंह अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोपी उसे धक्का मारकर कोठी के परिसर में घुस गए।
आरोपियों ने ललकारा मारना शुरू किया कि आज एमएलए को छोड़ना नहीं, उसे जान से मार देना है। आरोपियों के इस इरादे को देखकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्डों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। अन्य आरोपी गाड़ी में सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन
आरोपियों ने बीडीओ को अपनी गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। विधायक के सिक्योरिटी गार्डों ने आरोपियों का पीछा किया। आरोपी मेन चौक से मक्खू रोड पर जाकर अकाली नेता अवतार सिंह मिन्ना की कोठी में घुस गए। मिन्ना के पिता हरि सिंह जीरा पूर्व अकाली विधायक थे। पकड़े गए दो आरोपियों की पहचान गुरजंट सिंह व गुरलाल सिंह के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि हमला करने पहुंचे सभी आरोपी अकाली दल से संबंधित है। थाना सिटी के प्रभारी मोहित धवन ने बताया कि दो आरोपी काबू किए हैं। बीडीओ के बयान पर आरोपी जगजीत सिंह वासी गांव बूरे वाला, गुरजंट सिंह वासी बूटे वाला, अजय वासी मल्लांवाला, गुरलाल राजपूत वासी वार्ड नंबर छह, गुरप्रीत सिंह वासी फैरोके व दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।