फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Transport Minister checked 30 buses by surprise inspection, five seized

Jalandhar News: ट्रांसपोर्ट मंत्री ने औचक निरीक्षण कर 30 बसें जांचीं, पांच जब्त -आरटीओ ऑफिस से मिल रही शिकायतों के बाद औचक निरीक्षण, फाइलें चैक की, अधिकारियों कर्मचारियों को चेताया

Mon, 22 May 2023 06:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 22 May 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
Transport Minister checked 30 buses by surprise inspection, five seized
- सवारियों से की बात, बोले- किसी तरह की परेशानी हो तो बताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। बस संचालकों की लगातार मिल रहीं शिकायतों पर परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सोमवार सुबह 7:30 बजे क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण सचिव के कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। वहां अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने के बाद बसों के औचक निरीक्षण के लिए आरटीओ बलजिंदर सिंह के साथ सड़क पर निकले। शहर के रामा मंडी चौक और करतारपुर में करीब 30 बसों के कागज भी चेक किए। इनमें से पांच बसों को जब्त किया गया है।
मंत्री ने सवारियों से बातचीत कर बस चालकों का फीडबैक लिया। निरीक्षण के बाद पिछली सरकारों पर सवाल उठाते हुए परिवहन मंत्री भुल्लर ने कहा कि यहां एक ऐसी बस है जिसका एक भी कागज नहीं है और यही ट्रांसपोर्ट माफिया है जिसे पिछली सरकारों ने बनाया है। पिछली सरकारों में अपने ही लोगों को परमिट दे दिए गए उसका खामियाजा सरकार और लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बसों की चेकिंग के दौरान मंत्री दे सवारियों से बातचीत की और पूछा कि किसी प्रकार की दिक्कत है तो वह बता सकते हैं, बस चालक किस तरह से व्यवहार करते हैं वह भी बताएं तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान बिना कागजों के पकड़ी गई 5 बसों को जब्त कर लिया और बाकियों को जुर्माना कर छोड़ दिया। बसों की चेकिंग के बाद मंत्री भुल्लर आरटीओ ऑफिस पहुंच गए जहां कई तरह की परेशानियों की शिकायतें मिली थी। मंत्री ने कई फाइलों को चेक करने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत दी है कि अगर किसी तरह की शिकायतें मिलीं तो तुरंत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed