फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Traffic Drive: To make the drivers aware, the police cut 11 thousand 493 challans in a week

ट्रैफिक ड्राइव: चालकों को जागरुक करने के लिए थी, पुलिस ने हफ्तेभर में काट दिए 11 हजार 493 चालान

Sat, 12 Mar 2022 06:07 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 06:07 PM IST
विज्ञापन
Traffic Drive: To make the drivers aware, the police cut 11 thousand 493 challans in a week
जालंधर। ट्रैफिक ड्राइव के दौरान एक हफ्ते में ट्रैफिक पुलिस ने 11 हजार 493 चालान काट डाले। यूं तो पुलिस कमिश्नर ने ट्रैफिक ड्राइव लोगों को जागरुक करने के लिए चलाई थी। यह अभियान तब शुरू हुआ जबकि चुनाव चुनावी प्रक्रिया खत्म हो गई थी। शहर में 32 जगहों पर चालान काटने का सिलसिला शुरू हआ। थाने की पुलिस अलग चालान काट रही थी। जिसमें बिना हेलमेट लाइसेंस, आरसी, बीमा, बिना सीट बेल्ट, रेड लाइट जंप और कुछ मामलों के चालान हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार बिना हेलमेट के चालान में स्कूली बच्चों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। हालांकि ट्रैफिक ड्राइव पर लोगों का जमकर गुस्सा फूटा और बोले कि पुलिस ने बहुत परेशान किया है, कागज होने के बावजूद चालान काटने की बात कहते थे। समाज सेवक डॉ रामगोपाल ने कहा कि पुलिस को पहले अपना सिस्टम सुधारना चाहिए, जाम की समस्या तो कम नहीं हो रही, चालान काटने के चक्कर में जगह-जगह जाम की स्थिति पैदा कर देते हैं। चौक में ट्रैफिक लाइट नहीं चलती हैं पर ट्रैफिक पुलिस का कोई नुमाइंदा वहां ट्रैफिक कंट्रोल के लिए नहीं होता। बस थोड़ी दूर आगे खड़े होते हैं और बिना वजह पकड़ लेते हैं।
विज्ञापन

चालान नहीं देखें पॉजिटिवटी : स्कूली बच्चों ने हेलमेट पहनना सीख लिया, नियम तोड़ने वाले परेशानी की बात कर रहे
एडीसीपी ट्रैफिक गगनेश कुमार ने कहा कि स्कूलों से रिपोर्ट में पता चला है कि ट्रैफिक ड्राइव से स्कूली बच्चों में जागरूकता आई और वह हेलमेट पहनने लगे। ट्रैफिक पुलिस के चालान के नहीं उनकी पॉजिटिवटी देखिए, परेशानी की बात करने वाले बताएं कि नियमों का पालना क्यों नहीं करते। वह नियमों का पालन करें, कागज पूरे रखें उन्हें कोई नहीं रोकेगा। हमारा मकसद लोगों को परेशान करना नहीं है, ट्रैफिक पुलिस पर टारगेट बेस काटे जा रहे चालान के आरोप बेबुनियाद हैं। हम शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने व लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ट्रैफिक ड्राइव चला रहे हैं क्योंकि सड़क हादसों में मौत का आंकड़ा बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed