फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Traders will take out candle march in support of farmers in Jalandhar

किसानों के समर्थन में व्यापारी निकालेंगे कैंडल मार्च

Sun, 17 Jan 2021 03:59 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
Traders will take out candle march in support of farmers in Jalandhar
जालंधर। केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए तीनों कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ पंजाब का व्यापारी वर्ग भी सड़कों पर उतर आया है। जालंधर के व्यापारियों ने भी किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे दिया है। जालंधर में व्यापार सेना ने सोमवार को किसान आंदोलन के समर्थन में कैंडल मार्च निकालने की घोषणा की है। व्यापार सेना पंजाब के अध्यक्ष रविंदर धीर व महासचिव विपन पंरिजा ने कहा है कि किसानों के हक में निकाले जाने वाला कैंडल मार्च सोमवार शाम 6:30 बजे शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का यह कैंडल मार्च मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू होकर श्री गीता मंदिर, मॉडल टाउन तक जाऐगा। उन्होंने व्यापार सेना पंजाब की तरफ से सभी कारोबारियों और उद्योगपतियों से इस कैंडल मार्च में हिस्सा लेने की अपील की है। इस दौरान रविंदर धीर ने कहा कि केंद्र के अड़ियल रवैये के कारण किसानों के साथ उनकी बातचीत हर बार नाकाम हो रही है। यही वजह है कि व्यापार सेना अब आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में सरकार को जगाने के लिए कैंडल मार्च निकाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed