फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Traders met DETC in jalandhar

डीईटीसी से कारोबारियों ने की मुलाकात, कहा-जीएसटी ऑडिट विंग कारोबारियों को होशियारपुर न बुलाए

Mon, 19 Jul 2021 06:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Traders met DETC in jalandhar
जालंधर। महानगर के कारोबारियों को जीएसटी ऑडिट विंग की तरफ से जारी नोटिस में होशियारपुर बुलाने के मामले में कारोबारियों में रोष है। इस संबंधी सोमवार को जालंधर के कारोबारियों ने विधायक राजिंदर बेरी के साथ डिविजनल एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर (डीईटीसी) से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान कारोबारियों ने जीएसटी ऑडिट विंग की तरफ से उन्हें होशियारपुर न बुलाए जाने की मांग की। जालंधर के डीईटीसी परमजीत सिंह ने कारोबारियों को आश्वासन दिया है कि उन्हें होशियारपुर में नहीं, बल्कि जालंधर में ही बस स्टैंड नजदीक स्थित जीएसटी भवन में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को कारोबारी रविंदर धीर व नरेंद्र सिंह सग्गू के नेतृत्व में कारोबारियों को डीईटीसी परमजीत सिंह से बैठक की। व्यापारी नेता रविंदर धीर ने कहा कि कोरोना को देखते हुए फिलहाल जीएसटी ऑडिट को आगामी 31 मार्च 2022 तक के लिए स्थगित करने की मांग की गई है। इसके साथ ही पेंडिंग वैट एसेसमेंट के लिए भी अति शीघ्र वन टाइम सेटलमेंट स्कीम (ओटीएस) लाने की मांग की है। इस दौरान विधायक राजिंदर बेरी ने भी कारोबारियों को आश्वासन दिया कि वह अगले सप्ताह सरकार से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed