फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Ticket inspector staff handed over the child to the parents

टिकट निरीक्षक स्टाफ ने बच्चे को माता-पिता को सौंपा

Thu, 29 Jul 2021 11:28 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ticket inspector staff handed over the child to the parents
रेल डिवीजन फिरोजपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक चेतन तनेजा ने एक बयान जारी कर कहा कि 29 जुलाई को एक परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन करने कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचा था। उनके साथ उनका चौदह वर्षीय बेटा तरुण भी था। उक्त परिवार स्टेशन के बाहर सो रहा था कि तरुण रात के समय दिशा भ्रम के कारण गाड़ी संख्या-04656 (गाजीपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल) में चढ़ गया और सो गया। इस बारे में उसके माता-पिता को कोई जानकारी नहीं थी। सुबह चार बजे नींद खुलने पर देखा कि उनका बेटा वहां पर नहीं था।
विज्ञापन

परिवार ने बेटे की खोज शुरू कर दी। खोजने पर नहीं मिला तो पीड़ित परिवार ने टिकट चेकिंग स्टाफ को अपने बेटे के गुम होने संबंधी जानकारी दी। स्टाफ ने इस संबंधी अपने हेडक्वार्टर को सूचित किया। इस मामले की सूचना गाड़ी संख्या-04656 में ड्यूटी कर रहे टिकट चेकिंग स्टाफ अनिल कुमार एवं संतोष कुमार, मुख्यालय - श्री माता वैष्णो देवी कटरा को दी गई। उन्होंने गहन जांच के दौरान ट्रेन में एक बच्चे को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के समीप रोते हुए पाया। उन्होंने इस बच्चे को रेलवे सुरक्षा बल लुधियाना को सौंप दिया। तनेजा ने बताया कि उक्त बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed