फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   three shops damage in accident

रेत से लदा बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
three shops damage in accident
टांडा(रामपुर)। रेत से लदा ट्रक बेकाबू होकर दढ़ियाल मार्ग पर दुकानों में घुस गया, जिससे तीन दुकानें क्ष तिग्रस्त हो गई हैं और एक दुकान की दीवार में दरार आ गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को दुकानों के अंदर से निकलवाया। दुकानदारों ने नुकसान होने की बात कहते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है। वहीं पुलिस इस मामले में समझौता कराने में जुटी है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह चार बजे दढ़ियाल मार्ग के लोग तेज आवाज से दहशत में आ गए। घर से बाहर आकर देखा तो एक ट्रक दुकानों में घुस गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक और हेल्पर को बाहर निकाला और उन्हें पुलिस की निगरानी में अस्पताल पहुंचाया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और मार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। घंटों प्रयास कर ट्रक से रेत उतारकर क्रेन की मदद से उसे दुकान से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने भारी नुकसान होने का बात कहते हुए हंगामा किया और मुआवजा दिए जाने की मांग करने लगे। दुकानदार जाहिद, साजिद और सईद ने ट्रक चालक के विरुद्ध तहरीर दे दी है। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक और हेल्पर को उपचार के बाद कोतवाली में बैठा लिया। ट्रक के मालिक को संभल से बुलाया गया है। कोतवाल माधो सिंह बिष्ट का कहना है कि ट्रक में जो रेत था उसके रायल्टी का कागजात चालक ने दिखाए हैं। ट्रक चालक दढ़ियाल के अजीतपुर स्थित स्टोन क्रेशर से रेत लोडकर संभल ले जा रहा था। रास्ते में ट्रक बेकाबू होकर दुकानों में घुस गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में दुकानदारों ने तहरीर दी है, जिसकी जांच की जा रही है। ट्रक के मालिक को संभल से बुलाया गया है। उससे बातचीत के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed