{"_id":"5e91ce158ebc3e76a71ef084","slug":"three-positive-case-in-jalandhar-jalandhar-news-pkl372094013","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में तीन और लोग मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में तीन और लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन
जालंधर में पिछले दिनों कोरोना के कारण जान गंवाने वाले कैलाश फार्मेसी के संचालक प्रवीण कुमार शर्मा के बेटे दीपक शर्मा, पत्नी शकुंतला शर्मा और पोते ध्रुव की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दीपक शर्मा कांग्रेसी नेता है और नार्थ के विधायक बावा हेनरी समेत कई कांग्रेसी नेताओं व पार्षदों के नजदीकी संपर्क में था। सेहत विभाग अब विधायक बावा हेनरी समेत तमाम कांग्रेसी पार्षदों व नेताओं के सैंपल लेने की तैयारी कर रहा है।
दीपक शर्मा ने कर्फ्यू के दौरान लंगर भी बांटा था। 28 मार्च को वह विधायक बावा हैनरी से उनके करतार बस सर्विस आफिस में भी मिला था। वहां पर पार्षद पति माईक खोसला, पार्षद दीपक शारदा, पार्षद विक्की कालिया और सैनी समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
विधायक बावा हेनरी ने तो खुद को पहले ही क्वारंटीन कर रखा है और कांग्रेस के कई पार्षद व नेता घरों में बंद है। अब उनका सीधा संपर्क कोरोना से संक्रमित दीपक शर्मा से निकल आया है, ऐसे में तमाम लोगों के खून के सैंपल सेहत विभाग लेकर आगे जांच के लिए अमृतसर भेजेगा। वहीं प्रवीण शर्मा का निवास स्थान मिट्ठा बाजार में है, ऐसे में वहां लोगों में काफी दहशत है क्योंकि यह संकरा इलाका है और लोग यहां पर अकसर गलियों में बैठे रहते हैं।