{"_id":"6159cde48ebc3e87517e6a67","slug":"three-nominated-including-deputy-jail-superintendent-for-recovery-of-1-63-lakh-bribe-from-havalati-faridkot-news-pkl428859588","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालाती से 1.63 लाख रिश्वत वसूली पर उप जेल अधीक्षक समेत तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवालाती से 1.63 लाख रिश्वत वसूली पर उप जेल अधीक्षक समेत तीन नामजद
विज्ञापन
फरीदकोट। केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद कैदियों व हवालातियों के पास मोबाइल और नशा पहुंचाने के पीछे आखिरकार जेल अधिकारियों की मिलीभगत सामने आ गई है। पौने दो साल पहले जनवरी 2020 में फरीदकोट जेल में बंद एक हवालाती ने जेल अधिकारियों पर पैसे लेकर मोबाइल व नशा उपलब्ध करवाए जाने के गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो बनाकर वायरल की थी, जिसका संज्ञान लेते हुए राज्य के जेल विभाग ने जिला पुलिस को मामले की पड़ताल करके कार्रवाई का आग्रह किया था।
इस शिकायत पर लंबी जांच के बाद अब थाना कोतवाली पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले हवालाती से 1.63 लाख की रिश्वत वसूलने के आरोप में जेल के तत्कालीन सहायक अधीक्षक गुरजीत सिंह बराड़, वारंट अफसर तरसेम पाल व जेल वार्डन गुरतेज सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक व जेल एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार उनके पास 30 जनवरी 2020 को जेल विभाग के प्रमुख सचिव आर वेंकट रत्नम की हिदायत पर जेल शाखा के अधीक्षक जगतार सिंह की तरफ से जांच के लिए लिखा गया था। शिकायत पर डीएसपी (डी) जसतिंदर सिंह धालीवाल की तरफ से जांच गई और आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने थाना कोतवाली में तीनों जेल अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
फिलहाल केस में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और अगली कार्रवाई की जिम्मेदारी वर्तमान डीएसपी (डी) गुरप्रताप सिंह सहोता को सौंपी है। मालूम हो कि जनवरी 2020 में मानसा के रहने वाले विशाल कुमार नामक हवालाती ने जेल में एक वीडियो तैयार कर जेल अधिकारियों पर पैसे वसूल करके कैदियों व हवालातियों को मोबाइल फोन व नशा उपलब्ध करवाने के गंभीर आरोप लगाए थे।
विशाल का दावा था कि यह अधिकारी 25 हजार का फोन वसूल कर छोटे फोन 5 हजार रुपये में बेच रहे हैं। हवालाती ने आरोप लगाया था कि जब उसने विरोध किया तो जेल अधिकारियों ने गैंगस्टरों से उसकी पिटाई करवाई और उसके घर पर फायरिंग करवाने तक की धमकी दी। वीडियो वायरल होने के बाद जेल विभाग ने जिला पुलिस से जांच व कार्रवाई के लिए शिकायत भेजी, जिसके आधार पर जेल अधिकारियों पर केस दर्ज किया गया है।