फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three including mother and daughter died in various road accidents

Jalandhar News: विभिन्न सड़क हादसों में मां-बेटी सहित तीन की मौत

Tue, 06 Aug 2024 09:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 06 Aug 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Three including mother and daughter died in various road accidents
मां-बेटी का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। इलाके में हुए विभिन्न सड़क हादसों में मां-बेटी सहित तीन की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं। हालांकि सड़क हादसे में मौत का शिकार बनी मां-बेटी के शवों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।
जिला कांगड़ा के गांव धमेता के निवासी पूर्ण चंद ने मुकेरियां की पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अपने बच्चों व अन्य गांववासियों के साथ थाना तलवाड़ा के अधीन गांव चंगड़वां में आयोजित एक मेले में गई थी। वापसी के समय मानसर के पास फाटक लगा होने के कारण उसकी पत्नी बेटी के साथ ट्रॉली से उतरकर पैदल ही सड़क पार करने लगी तो उन्हें वहां से गुजर रही एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया। उक्त हादसे में घायल उसकी पत्नी व बेटी गरिमा को मुकेरियां के एक अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मां-बेटी का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, कंढे पुत्र गणेशी ने चब्बेवाल की पुलिस को बताया कि उसका बेटा मोहन जैतपुर में स्थित ग्रांउड में झुग्गी बनाकर परिवार के साथ रहता है। उसने बताया कि रात करीब 10 बजे उसका बेटा सड़क पार कर रहा था कि वहां से गुजर रहे एक वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते उसके बेटे की मौत हो गई। चब्बेवाल की पुलिस ने मामला दर्ज करनेे के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed