{"_id":"669bee6f435249c467002310","slug":"three-arrested-including-the-main-accused-who-murdered-father-and-son-kapurthala-news-c-16-1-pkl1027-472638-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पिता-पुत्र की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सहित तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पिता-पुत्र की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सहित तीन काबू
Sat, 20 Jul 2024 10:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का। फाजिल्का पुलिस ने 24 घंटे में ही गांव पाका में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या करने के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें पुलिस ने इस मामले में फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
इस वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है, फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
फाजिल्का के एसएसपी डाॅ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि 18 जुलाई की शाम के समय गांव पाका में खेत में पानी की बारी को लेकर हुए विवाद दौरान पिता-पुत्र की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपी अनमोल सिंह उर्फ मौला, रघुबीर सिंह उर्फ गोमा, पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा और बलवीर सिंह उर्फ बीरा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने अनमोल सिंह, रघुवीर सिंह और पलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से 32 बोर का रिवाल्वर भी बरामद हुआ है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पलविंदर सिंह ने गुस्से में आकर अपने लाइसेंस से पिस्तौल से अवतार सिंह और उसके लड़के हरमीत सिंह पर फायरिंग की। इस दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि जिस करीब 9 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर मृतक अवतार सिंह और हरमीत सिंह खेती कर रहे थे वह जमीन पहले पलविंदर सिंह ठेके पर लेकर खेती करते थे। इसी रंजिश के चलते नहरी पानी की बारी का बहाना बनाकर किए झगड़े के दौरान पिता-पुत्र की हत्या की गई।