फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three arrested for demanding ransom by calling from foreign number

विदेशी नंबर से कॉल कर फिरौती मांगने वाले तीन गिरफ्तार, खुद को बताते थे बंबीहा गैंग का सदस्य

Mon, 11 Oct 2021 01:48 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for demanding ransom by calling from foreign number
होशियारपुर। पुलिस ने शहर के एक प्रसिद्ध ज्वेलर को विदेशी मोबाइल नंबर से मैसेज भेजकर उससे 8 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन सदस्यों को बठिंडा से काबू किया है। आरोपियों से चार मोबाइल, वाइस चेंजर, एक ऑक्सलीड और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन

तीनों बठिंडा के रहने वाले हैं, जो खुद को बंबीहा गैंग का सदस्य बताते थे। इनमें से एक बारहवीं पास है, जो अब बीए कर रहा है। पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि थाना सिटी पुलिस को जैन ज्वेलर्स के मालिक अनूप कुमार जैन ने शिकायत दी थी कि उनके मोबाइल पर विदेशी मोबाइल नंबरों से कुछ मैसेज आए हैं, जिनमें 8 लाख रुपये की फिरौती की मांग करते हुए न देने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन

इस शिकायत के आधार पर थाना सिटी की पुलिस ने 5 अक्तूबर को केस दर्ज किया था। मामले की जांच के लिए एसपी रविंदरपाल सिंह संधू की अगुवाई में एसपी डिटेक्टिव राकेश कुमार और सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर शिव कुमार, डीएसपी प्रवेश चोपड़ा व थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर तलविंदर कुमार पर आधारित टीम का गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान अलग-अलग टीमें गठित कर तकनीकी ढंग से जांच शुरू की गई और नंबरों को ट्रेस करने के प्रयास किए तो सामने आया कि नंबर इंटरनेट के जरिये जनरेट किए गए हैं। तकनीकी जांच से यह भी पता चला कि मैसेज और कॉल भगता भाईका से किए गए हैं। इस दौरान एसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर शिव कुमार ने आरोपी आकाशदीप सिंह निवासी भगता भाईका, जिला बठिंडा को 9 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया। वह बारहवीं पास है और अब प्राइवेट बीए कर रहा है।
पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में फिरौती मांगने लगा। उसके पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, वाइस चेंजर डिवाइज व एक ऑक्सलीड बरामद की थी। आरोपी के दो साथियों सुखविंदर पाल सिंह उर्फ गग्गी निवासी सालेवाड़ा पत्ती, जिला बठिंडा को गिरफ्तार कर उससे एक मोबाइल फोन तथा एक अन्य आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ गगन निवासी मेन बाजार, भगता भाईका, बठिंडा को गिरफ्तार करके उससे एक मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने मिलकर अनूप कुमार जैन से फिरौती लेने की योजना बनाई थी। इनका साथ देने वालों के बारे में पूछताछ जारी है।

कोटकपूरा के सुनार से लूटे गए एक लाख बरामद
एसएसपी ने बताया कि आरोपी गग्गी के खिलाफ थाना दयालपुरा जिला बठिंडा में पहले भी फिरौती मांगने का मामला दर्ज है, जिसमें यह जमानत पर आया हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वह फिरौती मांगते वक्त अपने शिकार को प्रभाव में लेने के लिए खुद को बंबीहा गैंग का बताते हुए इंटरनेशनल नंबर से कॉल कर वाइस चेंजर से आवाज बदल कर भारी एवं भयानक तरीके से बात करते थे। इसी तरह कॉल कर उन्होंने कोटकपूरा इलाके में एक सुनार से एक लाख 50 हजार रुपये की फिरौती वसूली थी, जिसमें से 1 लाख 5 हजार रुपये उनसे बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed