फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Threatened to implicate in a false case of misdeed

Jalandhar News: दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे पांच लाख रुपये

Thu, 11 May 2023 06:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 11 May 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Threatened to implicate in a false case of misdeed
दो महिलाओं सहित चार पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुक्तसर। दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग करने पर थाना कोटभाई पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी अनुसार पुलिस को दी शिकायत में गांव लुंडेवाला निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि उसे एक महिला का काम मांगने के लिए फोन आया था तो उसने हां कह दिया था। महिला ने उसे गांव औलख के बस स्टैंड से आकर ले जाने को कहा। वह उसे अपने खेत पर ले गया और काम बता दिया। मगर वे खेत में बने कमरे के पास आकर उसे दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवाने की बात कह पांच लाख रुपये की मांग करने लगी। इसी दरमियान महिला की साथी एक अन्य महिला व दो व्यक्तियों ने भी आकर उसे डराना शुरू कर दिया। इस पर उसके द्वारा इन लोगों की मिन्नतें करने पर आखिर डेढ़ लाख रुपये में पीछा छोड़ने की बात तय हो गई। उसने 50 हजार की नकदी इन लोगों को सौंप दी और एक लाख रुपये अगले दिन देने को कहा। साथ ही इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना लिया। जिसमें आरोपी रुपये गिनते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

एसआई चरणजीत कौर ने बताया कि शिकायतकर्ता ने वीडियो पुलिस को सौंप दी है। जिसके बाद थाना कोटभाई में आरोपी महिला इंद्रजीत कौर उर्फ शिंदर प्रधान, गगनदीप कौर उर्फ सुमन, बग्गा सिंह व मलकीत सिंह निवासी मौड़ रोड मुक्तसर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed