फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Thieves beat FCI worker in firozpur

चोरों ने एफसीआई कर्मी को बुरी तरह पीटा, गंभीर

Sat, 25 Jul 2020 09:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Thieves beat FCI worker in firozpur
एफसीआई के सरकारी गोदाम से गेहूं चुरा रहे आरोपियों ने रोकने पर मुलाजिम को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना सिटी पुलिस ने शनिवार को पीड़ित मुलाजिम की शिकायत पर नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित संजीव कुमार वासी मंगत सिंह कालोनी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि एफसीआई के गोदाम से ट्रकों में गेहूं लोड हो रहा थी। इस दौरान आरोपी राजवीर उर्फ राजू निवासी बल्लुआना ने रैक लोडिंग के दरमियान ट्रक से गेहूं चुराने की कोशिश की। उसने उसे रोका क्योंकि यह सरकारी अनाज रेलगाड़ी के माध्यम दूसरे राज्यों में जाना होता है। आरोपी ने उसे और उसके वरिष्ठ अधिकारी दिनेश कुमार मीना के साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार रात करीब नौ बजे जब वह ड्यूटी खत्म होने पर पैदल घर जा रहा था तो बाहमनी चौक के पास राजवीर उर्फ राजू वासी बल्लूआना और उसके आठ अज्ञात साथियों ने उसपर हमला बोल दिया। आरोपी उसे बाइक पर बैठा कर नहर में फेंकने जा रहे थे। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भाग निकला। एएसआई हरकृष्ण लाल ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed