फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Theft in Chintpurni temple of Ferozepur

फिरोजपुर : चिंतपूर्णी मंदिर में चोरी, सोने की नथनी, चांदी का छत्र चोरी और नकदी ले उड़े चोर

Thu, 24 Jun 2021 11:19 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Theft in Chintpurni temple of Ferozepur
फिरोजपुर। शहर की रिखी कालोनी स्थित चिंतपूर्णी मंदिर से चोर आठ हजार रुपये की नकदी, सोने की नथनी, चांदी का देवता छत्र, तांबे के नाग देवता के अलावा अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। उधर, थाना सदर पुलिस ने वीरवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शकुंतला पांडे वासी गली नंबर-दो रिखी कालोनी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर उसका निजी मंदिर है, खुद ही मंदिर की सेवा करती हैं। चोर रात के समय मंदिर का ताला तोड़ कर भगवान की मूर्ति को पहनाई गई सोने की नथनी, चांदी का छत्र, तांबे का नाग देवता, पीतल की ज्योत, पंद्रह चांदी के सिक्के, पीतल के चार लड्डू, चांदी की बांसुरी, तीन किलो पुराना पीतल और गल्ले में पड़ी आठ हजार रुपये नकदी चुराकर ले गए। यही नहीं मंदिर में लगी एलसीडी भी चोर ले गए।
विज्ञापन

उधर, रिखी कालोनी के लोगों का कहना है कि गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना वाली रात को दो चोरों को देखा गया है। उन्होंने मुंह कपड़े से बांधे हुए थे। चोरी का सामान उठाकर गांव इच्छे वाले की तरफ जा रहे थे। सीसीटीवी कैमरे में चोरों का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। उक्त मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई गुरमेल सिंह के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को काबू किया जाएगा। फिलहाल शकुंतला पांडे के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed