फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Theft in 11 shops in one hour in Pathankot hour

पठानकोट में निकली चोरों की बारात, एक घंटे में 11 दुकानों में चोरी

Sat, 06 Mar 2021 05:13 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
Theft in 11 shops in one hour in Pathankot hour
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। थाना डिवीजन नंबर एक से 100 मीटर दूरी पर स्थित गांधी चौक समेत डाकखाना चौक और मॉडल टाउन के ऊंची पुली में चोरों ने शुक्रवार की रात 11 दुकानों के शटर तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक सुबह साढ़े 4 से साढ़े 5 बजे तक चोरों ने चोरियों को अंजाम दिया। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ पहुंच सभी दुकानों से साक्ष्य जुटाए हैं।
शहर में जैसे ही चोरियों की खबर फैली तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने दुकानदारों के पास जाकर उन्हें ढांढस बंधाया। शर्मा ने राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते कहा कि जिस तरह चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, उससे साफ है कि राज्य की पुलिस आपराधिक घटनाओं को लेकर कितनी सतर्क है। उन्होंने कहा कि थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर कानून व्यवस्था का ये आलम है तो बाकी इलाकों का क्या हाल होगा।
विज्ञापन

अकाली दल बादल के जिला प्रधान कंवर मिंटू, पूर्व विधायक अशोक शर्मा, व्यापार मंडल पठानकोटके अध्यक्ष नरेश अरोड़ा, चेयरमैन चाचा वेद प्रकाश, जिला प्रभारी भारत महाजन, ऑल इंडिया संगठन मंत्री एलआर सोढी, जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत गुप्ता, पठानकोट व्यापार मंडल चेयरमैन अनिल महाजन समेत अन्य व्यापारियों ने कई स्थानों पर रोष प्रदर्शन किया। सभी ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी (डी) प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी सिटी राजेंद्र मंहास ने बताया कि पुलिस वारदात के संबंध में सभी पहलुओं पर विचार करके कार्रवाई करने जा रही है। शहर निवासियों का पठानकोट पुलिस पर भरोसा टूटने नहीं दिया जाएगा।

इन दुकानों में हुई चोरी
जानकारी के मुताबिक गांधी चौक में दीपमाला क्लॉथ हाउस मेन बाजार, दास क्लॉथ हाउस मेन बाजार, पहनावा क्लॉथ हाउस, सुभाष क्लॉथ हाउस डाकखाना चौक, सिंगला गिफ्ट हाउस डाकखाना चौक, दास मेडिकोज, ढांगू रोड पर मित्तल मेडिकल स्टोर, अग्रवाल मेडिकल स्टोर, सांगा संस ऊंची पुली, बिन्नी क्लॉथ हाउस गांधी चौक, डोगरा गारमेंट गांधी चौक समेत कुल मिलाकर 11 दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया।

डॉग स्क्वायड की मदद से सुराग ढूंढते पठानकोट पुलिस के अधिकारी।  संवाद

डॉग स्क्वायड की मदद से सुराग ढूंढते पठानकोट पुलिस के अधिकारी। संवाद- फोटो : PATHANKOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed