फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The youth was cheated of twelve lakh rupees on the pretext of sending him to England

इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर नौजवान से मारी बारह लाख रुपये की ठगी

Wed, 01 Dec 2021 11:22 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
The youth was cheated of twelve lakh rupees on the pretext of sending him to England
फिरोजपुर। पुलिस ने इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर नौजवान से 12 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दंपती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मक्खन सिंह वासी अवान (जीरा) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी मुलाकात सतनाम सिंह व परमजीत कौर वासी बस्ती गोलबाग (दुलची के रोड) से हुई।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसके बेटे रणयोध सिंह को इंग्लैंड भेजने के लिए बारह लाख रुपये का खर्च बताया। मक्खन ने आरोपियों को बारह लाख का भुगतान किया। काफी समय बीतने के बाद भी आरोपी उसके बेटे को इंग्लैंड नहीं भेज सके। उसने आरोपियों से अपनी दी हुई नकदी वापस मांगी तो आरोपियों ने देने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने तफ्तीश करने के बाद आरोपी सतनाम सिंह व परमजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई हरनेक सिंह के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed