फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The young man who entered the ICU ward with the intention of stealing was caught by the staff

Jalandhar News: आईसीयू वार्ड में चोरी की नीयत से घुसा युवक स्टाफ ने पकड़ा

Thu, 24 Oct 2024 11:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 24 Oct 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
The young man who entered the ICU ward with the intention of stealing was caught by the staff
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कपूरथला। सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में सीलिंग तोड़कर चोरी की नीयत से घुसे एक युवक को स्टाफ ने रंगेहाथ पकड़ा है। उसने अंदर काफी कीमती सामान को नुकसान पहुंचाया। स्टाफ ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इसकी पुष्टि थाना सिटी के एएसआई मंगल सिंह ने की है।

सिविल अस्पताल की सीनियर मेडिकल अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20/21 अक्तूबर की मध्यरात्रि को एक चोर अस्पताल के आईसीयू विभाग की सीलिंग तोड़ कर चोरी की नियत से अंदर घुसा। आईसीयू के अंदर पड़े काफी कीमती सामान को नुकसान पहुंचाया। इस कारण सरकार का काफी नुकसान हुआ है। जब स्टाफ ने आईसीयू से कुछ खड़क की आवाज सुनी और अंदर जाकर देखा तो एक युवक कीमती सामान को चुरा रहा था। उसे रंगे हाथ काबू किया गया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए चोर ने पूछताछ में अपना नाम राजेश कुमार निवासी गांव भवानीपुर बताया। पुलिस ने अस्पताल की सीनियर मेडिकल अधिकारी की शिकायत पर चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed