{"_id":"6373c86eacca7a276f0a197b","slug":"the-victims-thrashed-the-agent-running-the-office-despite-the-suspension-of-the-license-jalandhar-news-pkl468400830","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस सस्पेंड के बावजूद दफ्तर चलाने वाले एजेंट को पीडि़तों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंस सस्पेंड के बावजूद दफ्तर चलाने वाले एजेंट को पीडि़तों ने पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। लाइसेंस सस्पेंड होने के बावजूद वीजा बुक इमीग्रेशन दफ्तर खोलकर लोगों से ठगी मारने का आरोप लगाते हुए जालंधर की सेंट्रल मार्केट में जम्मू से आए तीन युवकों ने एजेंट की पिटाई कर दी। थाना 6 की बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मारपीट करने वाले युवक वहां से जा चुके थे।
पुलिस को दी शिकायत में ट्रेवल एजेंट बलराज ने कहा कि जम्मू का युवक रवि कुमार कनाडा का टूरिस्ट वीजा लगवाने आया था जिसकी फाइल 3 महीने से एंबेसी में फंसी है और रिजल्ट नहीं आ रहा। मंगलवार बाद दोपहर तीनों युवक ऑफिस में आए और पैसे मांगने लगे, धीरे-धीरे गहमागहमी बढ़ी और युवकों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। जबकि बलराज पर ठगी के आरोप लगाने वाले युवकों ने कहा कि वीजा बुक इमीग्रेशन का लाइसेंस सस्पेंड था लेकिन फिर भी बलराज ने उनसे पैसे लेकर इमीग्रेशन का काम किया और उन्हें धोखे में रखा। जब उन्होंने अपने पेशेवर प्रपत्र वापस मांगे तो बलराज उनके साथ गुंडागर्दी करने लगा जिसके फलस्वरूप मौके पर हाथापाई तक की नौबत आ गई और मार पिटाई हुई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चौकी इंचार्ज मेजर सिंह ने बताया कि दोनों पीड़ित पार्टियों से लिखित शिकायत ले ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।