फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The procession leaves in the form of city kirtan amidst flowers in the pleasant weather

बाबे दा ब्याह : सुहावने मौसम में पुष्पवर्षा के बीच नगर कीर्तन के रूप में बारात रवाना

Sun, 12 Sep 2021 09:17 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
The procession leaves in the form of city kirtan amidst flowers in the pleasant weather
सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। जगद्गुरु श्री गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व पर गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी से गुरुद्वारा सतिकरतारिया बटाला तक विशाल नगर कीर्तन के रूप में गुरु की बरात रवाना हुई। सुबह के समय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) श्री अमृतसर और स्थानीय सेवा सोसायटियों के सहयोग से बरात रूपी धार्मिक समारोह आयोजित किया गया। सुंदर पालकी में सुशोभित धन्य-धन्य श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में पंज प्यारों की अगुवाई में ‘जो बोले सो निहाल’ के जयकारों की गूंज में सुल्तानपुर लोधी से नगर कीर्तन आरंभ हुआ, जो विभिन्न नगरों तलवंडी चौधरियां, मुंडी मोड़, फत्तूढींगा, रत्तड़ा, उच्चा, सैफलाबाद, घणीके, खेड़ा बेट, सुरखपुर, संगोजला, जातिके, भंडाल बेट, धालीवाल बेट, अड्डा मियानी बाकरपुर (ढिलवां), ब्यास, बाबा बकाला, अचल साहिब, बटाला शहर, लक्कड़ मंडी, हंसलीपुल से होता हुआ गुरुद्वारा सतिकरतारिया साहिब पहुंचा। गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में नगर कीर्तन के शुभारंभ की अरदास हेड ग्रंथी भाई सुरजीत सिंह सभराय ने की। इस मौके पर अलग-अलग शख्सियतों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। नगर कीर्तन में सुखमणि साहिब सेवा सोसाइटी, माता सुलक्खनी जी सेवा सेवा सोसाइटी, श्री गुरु नानक सेवक जत्था, भाई बाला जी निष्काम सेवा सोसाइटी, श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला सिक्खां, गुरु नानक मिशन सेवा सोसाइटी, रामगढ़ियाया नौजवान सभा, गुरु तेग बहादुर नौजवान सभा, बाबा जीवन सिंह नौजवान सभा, श्री निरवैर खालसा सेवा सोसाइटी, दशमेश पिता नौजवान सभा, गुरु रामदास नौजवान सभा, बेबे नानकी सिख मिशनरी कालेज, गुरु नानक देव सेवा सोसाइटी आदि की तरफ से सहयोग दिया गया। नगर कीर्तन में अलग-अलग कीर्तनी जत्थों ने गुरु का गुणगान कर संगत को निहाल किया। बड़ी संख्या में संगत बसों, कारों, ट्रैक्टर ट्रालियों और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंची और नगर कीर्तन में शामिल हुई। नगर कीर्तन के मौके पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का संगत की तरफ से अथाह श्रद्धा भावना से सत्कार किया गया और पंज प्यारों को सिरोपा देकर विशेष सम्मान किया गया। नगर कीर्तन वाली संगत का अलग अलग स्थानों पर चाय पकौड़े, पानी और मिठाइयों का लंगर लगाकर सेवा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed