फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The person accused of molesting a seven year old girl has been named

Jalandhar News: सात साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला नामजद

Sat, 06 Jul 2024 10:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 06 Jul 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
The person accused of molesting a seven year old girl has been named
थाना तलवंडी चौधरियां में पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तलवंडी चौधरियां (सुल्तानपुर लोधी)। रिश्तेदारी में गई सात साल की बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं। उसकी सबसे छोटी बेटी सात साल की है। 13 जून के करीब वह रिश्तेदारी में कहीं गई थी, जहां से वह 26 जून को वापस लौटी तो उसकी बेटी उसके गले लगकर रोने लगी। जब उसने उससे रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि 23 जून की सुबह 10 बजे वह पड़ोस में रहते महिंदर सिंह के घर दूध रखने के लिए गई थी तो महिंदर सिंह ने उसे बेड पर बिठाया और उससे गलत हरकत की। इस पर थाना तलवंडी चौधरियां की इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने तफ्तीश के बाद आरोपी महिंदर सिंह के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed