फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The minor student who created the drama of kidnapping was recovered in an hour

अपहरण का ड्रामा रचने वाले नाबालिग छात्र को एक घंटे में किया बरामद

Wed, 07 Sep 2022 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
The minor student who created the drama of kidnapping was recovered in an hour
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटकपूरा। थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने 16 वर्षीय छात्र के अपहरण होने के मामले को महज एक घंटे में ही सुलझाकर उसे फरीदकोट से बरामद करके अभिभावकों के हवाले कर दिया। छात्र ने पढ़ाई में पिछड़ जाने के कारण परिवार से मिलने वाली डांट से बचने के लिए खुद को अपहरण होने का ड्रामा रचा था और खुद की बेहोशी वाली एक वीडियो परिवार को भेजकर 40 हजार रुपये की फिरौती भी मांग ली थी। फिलहाल केस सुलझने के बाद परिवार ने पुलिस को आभार जताया है।
डीएसपी कोटकपूरा शमशेर सिंह शेरगिल ने बताया कि एक दिन पहले शहर के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके नौवीं में पढ़ रहे 16 वर्षीय बेटे का किसी ने अपहरण कर लिया है और उन्हें उसके बेटे के ही मोबाइल से उसकी बेहोशी वाली वीडियो भेजकर 40 हजार रुपये की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया और टेक्निकल टीम की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन को ट्रेस करके छात्र को फरीदकोट से सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि छात्र से पूछताछ व जांच के दौरान सामने आया कि छात्र की पढ़ाई को लेकर अध्यापकों ने उसके अभिभावकों को बुलाया था लेकिन इसकी जानकारी उसने परिवार को नहीं दी। एक दिन पहले जब छात्र अपनी दादी के साथ रामामंडी से कोटकपूरा वापस आया तो उसे लगा कि घर जाते ही उसके डांट पड़ेगी जिससे बचने के लिए वह दादी को थोड़ी देर में घर आने की बात कहकर गायब हो गया और बाद में खुद के अपहरण होने का ड्रामा करते हुए एक वीडियो बनाकर अपनी बहन के नंबर पर भेज दी। डीएसपी के अनुसार थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ इंस्पेक्टर संजीव कुमार की अगुवाई में पुलिस ने टेक्निकल टीम के मदद से छात्र को बरामद कर लिया। इस मौके पर छात्र के पिता ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed