फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The driver saved the young man's life by applying the emergency brake of the train

अबोहर : रेलवे लाइन पर लेटा युवक... ड्राइवर ने ट्रेन की आपातकालीन ब्रेक लगाकर बचाई जान

Wed, 21 Jul 2021 11:45 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The driver saved the young man's life by applying the emergency brake of the train
अबोहर। श्रीगंगानगर के नजदीक गांव फतूही निवासी एक युवक ने बुधवार सुबह दिल्ली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगे लेट आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन ऐन वक्त पर ट्रेन चालक ने सूझबूझ से आपात ब्रेक लगाते हुए युवक की जान बचा ली और उसे गाड़ी में बिठाकर अबोहर जीआरपी के हवाले कर दिया गया। जहां से उसे सुरक्षित रूप में श्रीगंगानगर जीआरपी को सौंपा गया। राजस्थान पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार फतूही निवासी जगदीश कुमार उर्फ नीलू पुत्र पृथ्वी का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया और नीलू गुस्से में घर से निकलते हुए आत्महत्या करने के लिए रेल लाइन पर लेट गया। इसी दौरान श्रीगंगानगर से नई दिल्ली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी जब वहां पहुंची तो ट्रेन चालक ने बड़ी सूझबूझ से आपातकालीन ब्रेक लगाते हुए युवक की जान बचा ली और उसे अपने साथ ही गाड़ी में बिठाकर अबोहर जीआरपी के हवाले कर दिया। इसके बाद फतूही स्टेशन के माध्यम से घटना की सूचना नीलू के परिजनों तक पहुंचाई गई। जीआरपी प्रभारी एएसआई कस्तूर लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही श्रीगंगानगर जीआरपी और युवक के परिजन अबोहर स्टेशन पर पहुंचे तथा जरूरी कार्रवाई पूरी करते हुए नीलू को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed