फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The country will not tolerate the insult of the Prime Minister - Ashwani Sharma

प्रधानमंत्री का अपमान देश नहीं सहेगा-अश्वनी शर्मा

Fri, 07 Jan 2022 04:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
The country will not tolerate the insult of the Prime Minister - Ashwani Sharma
पठानकोट। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक और भाजपा के जत्थों को जगह-जगह रोकने से नाराज जिला भाजपा की ओर से पठानकोट में रोष प्रदर्शन किया गया। शहर के वाल्मीकि चौक में जिलाध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में तीनों विधानसभा हलकों से भाजपा कार्यकर्ता जुटे। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल पहुंचे।
विज्ञापन

सुंदरनगर के नाग मंदिर में रुद्राभिषेक कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए कामना की गई। रोष प्रदर्शन में पूर्व परिवहन मंत्री मास्टर मोहन लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक कांग्रेस सरकार का षड़यंत्र था। मास्टर ने कहा कि इससे पहले दो प्रधानमंत्री राजीव गांधी और इंदिरा गांधी ऐसे ही षड़यंत्रों का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि रास्तों को किसानों ने नहीं पुलिस ने रोका था। अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुलायम सिंह को अहंकार था। उन्होंने कहा था कि अयोध्या में परिंदा पर नहीं मार सकता। दुनिया के कोने-कोने से रामभक्त वहां पहुंच गए। इसी अहंकार का प्रदर्शन चन्नी सरकार ने 5 जनवरी को किया।
विज्ञापन

3784 बसें कई हलकों से आई थी। जिन्हें जगह-जगह रोका गया। फिरोजपुर जाने वाले सारे रास्ते बंद करवाए गए। रास्ते रोकने वाले किसान नहीं थे। कांग्रेस ने अपने गुंडों को पुलिस सुरक्षा के बीच वहां बिठाया था। पंजाब के एडीजीपी ने पत्र लिखा था कि एक लाख से अधिक लोग इस रैली में आने के लिए तैयार हैं। सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं। सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई वीडियो सामने आए जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं पर डंडे बरसाए जा रहे थे। अश्वनी ने कहा कि पंजाब पुलिस के डीजी ने खुद माना है कि मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारियों को उठाने से मना किया था। जहां प्रधानमंत्री को रोका गया उसे 50 मिनट पहले बंद करवा दिया गया था। मुख्यमंत्री अपनी गलती मानने की बजाए तर्क वितर्क में उलझे हैं। यह पंजाब को तोड़ने की साजिश है। पूरे पंजाब को ऐसी हरकतों के खिलाफ एकजुट होना होगा। जो कौम जुल्म के खिलाफ खड़ा नहीं होती उसका भगवान मालिक होता है। अश्वनी के कहा कि कुछ लोग भाजपाइयों को गालियां देते हैं, एक साल से पंजाब में आग लगाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा ने हर बार अपने संयम का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed