{"_id":"62a09a87d07ac950607a6873","slug":"the-businessman-jumped-into-the-ganga-to-save-his-nephew-from-drowning-jalandhar-news-pkl453020535","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर : भतीजे को डूबता देख बचाने के लिए व्यापारी ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर : भतीजे को डूबता देख बचाने के लिए व्यापारी ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
विज्ञापन
व्यापारी का शव निकालते गोताखोर।
- फोटो : JALANDHAR
जालंधर। जालंधर के मशहूर ज्वेलर्स और भाजपा नेता ललित चड्ढा (57) और भतीजा संयम (17) मंगलवार शाम साढ़े चार बजे गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूब गए। मायापुर (पश्चिम बंगाल) के सब इंस्पेक्टर थरसार्थी मंडल ने बताया कि गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं और बुधवार बाद दोपहर ललित चड्ढा का शव बरामद कर लिया जबकि भतीजे संयम की तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक चड्ढा परिवार श्री चैतन्य गोड़िया मठ मायापुर (पश्चिम बंगाल) के दर्शन करने आए थे और गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। भाजपा नेता ललित चड्ढा के भतीजे संयम का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा जिसे बचाने के लिए ललित ने छलांग लगा दी। ललित की पत्नी सविता चड्ढा भी उनके साथ थी जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे के बाद सविता बेसुध हो गई थी जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
ललित चड्ढा, जिनकी जालंधर के जग्गू चौक पर ज्वेलरी की दुकान भी है, अपने भतीजे संयम के साथ तीन दिन पहले कोलकाता स्थित गंगा सागर में स्नान करने गए थे। ललित जालंधर के प्रसिद्ध ज्वेलर होने के साथ-साथ भाजपा मंडल प्रधान भी हैं। वह शहर की कई धार्मिक संस्थाओं के सदस्य हैं। व्यापारी विकास चड्ढा ने बताया कि उनकी और ललित चड्ढा की दुकान के साथ घर भी पास-पास हैं तो रोज मुलाकात होती रहती थी। अभी कुछ दिन पहले उनकी दुकान पर ढाई साल से काम कर रहा कारीगर राजू बंगाली उन्हें घुमाने ले गया था।
विज्ञापन
विकास ने बताया कि राजू बंगाली उन्हें लगातार गोताखोरों की वीडियो भेज रहा है जिसने बताया कि मंगलवार देर रात तक तलाशा गया पर संयम का पता नहीं चला। वहीं ललित चड्ढा की मौत की खबर से ज्वेलर्स में शोक की लहर है और बुधवार को जालंधर के सभी ज्वेलर्स ने दुकानें बंद रखकर शोक व्यक्त किया। उधर, जालंधर में 80 साल की बुजुर्ग मां के बुढ़ापे का सहारा ही छिन गया।
एयर होस्टेस बेटी अभी कतर में, बेटा कनाडा में कर रहा पढ़ाई, दो महीने की पढ़ाई बाकी थी
मृतक ललित चड्ढा का एक बेटा और एक बेटी है और दोनों ही विदेश में हैं। बेटा मयंक चड्ढा कनाडा में पढ़ाई कर रहा है और दो महीने में उसकी पढ़ाई पूरी होने वाली थी। वहीं बेटी इंडियन एयरलाइंस में एयर होस्टेस है और इस समय कतर में है। पिता की मौत की खबर सुनने के बाद बेटी बुधवार को सीधे पश्चिम बंगाल पहुंच गई। जबकि कनाडा में पढ़ाई कर रहा बेटा मयंक फोन पर परिवार से पल-पल की खबर ले रहा है। मृतक ललित के दोनों बच्चों ने कहा कि हमने पापा से जो भी मांगा मिला, हम भी पापा को दुनिया दिखाना चाहते थे पर भगवान ने उन्हें हमने छीन लिया।