फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The bride reached the groom's house with the wedding procession, the marriage took place in a tent amidst the harvest.

Jalandhar News: दुल्हन बरात लेकर दूल्हे के घर पहुंची, फसल के बीच टैंट लगा की शादी

Thu, 20 Feb 2025 11:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 20 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
The bride reached the groom's house with the wedding procession, the marriage took place in a tent amidst the harvest.
दूल्हे-दुल्हन ने कहा - अपनी जमीन से जुड़े रहना चाहते हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर/ममदोट। गांव करी कलां में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। अक्सर दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है यहां पर दुल्हन बरात लेकर दूल्हे के घर पहुंची है। यह नजारा देखकर लोग हैरान रह गए।

गांव करी कलां के लोग हैरान रह गए जब दुल्हन हरमन बरात लेकर दूल्हे दुर्लभ (कनाडा से आया) के घर पहुंची। यही नहीं लड़के वालों ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल के बीचोंबीच बहुत बड़ा टैंट लगाया हुआ था। लोगों के खाने-पीने की टेबल भी खेत में लगी थीं। कनाडा में रहने वाले दोनों ने पंजाब में शादी समारोह करने का निर्णय लिया। दोनों ने कहा कि पंजाब के किसान अपनी मांगों के समर्थन में दिल्ली के बाॅर्डर पर धरने पर बैठे हैं, इसी से प्रेरित होकर इस तरह शादी करने का फैसला किया है। ताकि हम अपनी जमीन से हमेशा जुड़े रहें। बरात में शामिल होने आए लोग यह देख हैरान थे। सभी ने दूल्हे और दुल्हन को आशीर्वाद दिया। फसल के बीच लगा टैंट बहुत ही सुंदर लग रहा था। फसल के बीच में ही लोगों के आने के लिए लंबी मैट बिछा रखी थी। शादी के पंडाल को हरे-भरे पौधों से सजाया गया था और शादी के बाद रिश्तेदारों को पौधे देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन - ममदोट (फिरोजपुर) के गांव करी कलां में खेत में लगा शादी का टैंट।
फोटो कैप्शन - ममदोट (फिरोजपुर) के गांव करी कलां में दूल्हा और दुल्हन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed