फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The body of a young man was found under suspicious circumstances on the third floor of a government hospital.

Jalandhar News: सरकारी अस्पताल की तीसरी मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

Thu, 13 Nov 2025 08:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found under suspicious circumstances on the third floor of a government hospital.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरनाला। सरकारी अस्पताल की तीसरी मंजिल पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलने के बाद अस्पताल कर्मचारी को शव के बारे में जानकारी मिली। मृतक की पहचान बरनाला के भदौड़ विधानसभा क्षेत्र के कोठे सुखपुरा के गुरमुख सिंह 26 वर्षीय पुत्र जगराज सिंह के रूप में हुई है। मृतक युवक 1 नवंबर से नौकरी की तलाश में घर से गया था।
सरकारी अस्पताल के सफाई कर्मचारी जब अस्पताल के रैंप पर एक अज्ञात युवक का शव बुरी हालत में पड़ा था। वहां से काफी दुर्गंध आ रही थी। इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरनाला के सरकारी अस्पताल भिजवाया। सरपंच और किसान नेताओं ने बताया कि मृतक गुरमुख सिंह बीए पास एक शिक्षित युवक था। पिछले साल उसकी शादी हुई थी। उसकी मां का तीन साल पहले और दादी का तीन महीने पहले देहांत हो गया था। बेरोजगार होने के कारण वह नौकरी की तलाश में अपने प्रमाण पत्र लेकर घर से चला जाता था और कई दिनों बाद घर लौटता था। मृतक गुरमुख सिंह पिछली 1 नवंबर को प्रमाण पत्र लेकर घर से निकला था और वापस घर नहीं लौटा। उन्हें एक युवक का शव मिलने की जानकारी मिली जहां उन्होंने उसकी पहचान की और देखा कि गुरमुख सिंह की अस्पताल की इमारत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उन्होंने मांग की कि गुरमुख सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के कारणों का पता लगाया जाए।
विज्ञापन

एसएमओ बरनाला डॉ. इंदु बांसल ने बताया कि अस्पताल की तीसरी मंजिल के अंदर से आ रही दुर्गंध के कारण अस्पताल स्टाफ को इसकी जानकारी मिली जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। डीएसपी सतवीर सिंह बैंस ने बताया कि उन्हें अस्पताल से सूचना मिली थी कि सरकारी अस्पताल के जच्चा-बच्चा केंद्र की तीसरी मंजिल पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। इसके आधार पर मृतक की पहचान गुरमुख सिंह पुत्र जगराज सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर बरनाला के रामबाग रोड पर तीन दिन से लापता एक युवक का शव एक खाली प्लॉट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वहीं दूसरी ओर बरनाला के सरकारी अस्पताल के
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed