फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The body of a young man was found tied with ropes in a locked house

Jalandhar News: ताला बंद घर में मिला युवक का रस्सियों से बंधा शव

Sat, 07 Jun 2025 09:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 07 Jun 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found tied with ropes in a locked house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



मोगा। गांव पत्तों हीरा सिंह में शनिवार सुबह एक घर में एक युवक का शव रस्सियों से बंधा मिला। घर से तेज दुर्गंध आने पर लोगों ने सरपंच को सूचना दी थी। उन्होंने पुलिस को मौके पर बुलाया तो घटना का खुलासा हुआ।
पुलिस ताला तोड़कर घर में घुसी तो गांव निवासी 35 वर्षीय अमनदीप सिंह उर्फ काला की शव जमीन पर पड़ा था। उसके दोनों हाथ और पैर रस्सियों से बंधे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन

अमनदीप सिंह खेती में मजदूरी करता था। उसकी पत्नी से काफी समय से अनबन चल रही थी। उसने वूमेन सेल में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। बताया जा रहा है कि पांच-छह दिन पहले ही अमनदीप की पत्नी दोनों बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली गई थी। एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि हत्या के पीछे अमनदीप की पत्नी का हाथ हो सकता है। हालांकि इसमें और कौन-कौन शामिल था, इसकी भी जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि मौत का समय और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed