फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The batch departs from Beas Bridge under the leadership of the Kisan Mazdoor Sangharsh Committee

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की अगुवाई में ब्यास पुल से जत्था रवाना 

Wed, 05 May 2021 11:22 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
The batch departs from Beas Bridge under the leadership of the Kisan Mazdoor Sangharsh Committee
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने जारी किए बयान में कहा कि कमेटी की अध्यक्षता में सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार किसान, मजदूर और महिलाओं का जत्था ब्यास पुल से दिल्ली रवाना हुआ है। जत्थे में सबसे ज्यादा महिलाओं की संख्या है। उक्त जत्था तब तक दिल्ली से नहीं लौटेगा जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानून रद नहीं कर देती।
विज्ञापन

पंधेर ने कहा कि पंजाब से लगातार जत्थे दिल्ली पहुंच रहे हैं। दिल्ली बार्डर पर किसानों की संख्या बहुत है, जिन्होंने किसान आंदोलन को मजबूत बनाया है। पंधेर ने कहा कि पांच मई को दिल्ली के लिए रवाना हुआ जत्था कई किलोमीटर लंबा था। किसानों के खानपान का पूरा प्रबंध किया गया है। इस मौके पर किसान नेता गुरबचन सिंह, लखविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, अमोलकजीत सिंह, मुख्तार सिंह, अमरदीप सिंह के अलावा अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन

------------------------------------------
फोटो संख्या-05एफजेडआरपी01 व 02 जे
कैप्शन---ब्यास पुल (फिरोजपुर) से किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना होता हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed