फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The Akali Dal wins in Assembly Speaker's ancestral village of Sandhwan, a setback for AAP.

Jalandhar News: विधानसभा स्पीकर के पैतृक गांव संधवां में अकाली दल की जीत, आप को झटका

Wed, 17 Dec 2025 07:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
The Akali Dal wins in Assembly Speaker's ancestral village of Sandhwan, a setback for AAP.
कोटकपूरा। कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के पैतृक गांव संधवां में आम आदमी पार्टी (आप) को ब्लॉक समिति चुनाव में करारा झटका लगा है। यहां ब्लॉक समिति के संधवां जोन से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार महिंदर सिंह ने आप के उम्मीदवार मुख्तियार सिंह को 171 वोटों के अंतर से हराया। इसके अलावा कोटकपूरा के अन्य जोनों में भी आप कांग्रेस और अकाली दल के उम्मीदवारों से पिछड़ती नजर आई।
विज्ञापन

इस संबंध में अकाली दल के वरिष्ठ नेता और जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन कुलतार सिंह बराड़ ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी द्वारा चुनाव में दबाव बनाने के बावजूद, जनता ने अकाली दल का साथ दिया। उन्होंने संधवां गांव में अकाली दल की जीत को ऐतिहासिक बताया और मतदाताओं का धन्यवाद किया। वहीं, महिंदर सिंह ने अपनी जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए ईमानदारी से सेवा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed