{"_id":"a13aec83036c1cdfcb6062d22a3fa30a","slug":"teachers-72","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट फैकेल्टी शिक्षकों ने किया परीक्षा ड्यूटी से बायकाट का ऐलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट फैकेल्टी शिक्षकों ने किया परीक्षा ड्यूटी से बायकाट का ऐलान
अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)।
Updated Sat, 15 Feb 2014 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 24 दिनों से धरने पर बैठी गेस्ट फैकेल्टी लेक्चरार यूनियन ने शनिवार को आगामी परीक्षाओं का बायकाट करने का ऐलान कर दिया।
इस दौरान शिक्षकों ने घोषणा की कि वे 22 मार्च से शुरू हो रही वार्षिक परीक्षाओं में ड्यूटी नहीं देंगे। शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज के मुख्य गेट के समक्ष शनिवार को दिए धरने को संबोधित करते यूनियन के प्रतिनिधि चमकौर सिंह, कुलदीप सिंह बाहिया और धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि उनका आंदोलन करीब एक माह से चल रहा है लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार का कोई भी मंत्री और प्रतिनिधि उनसे बात तक करने नहीं आया। जबकि उनके आंदोलन के कारण छात्रों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।
सरकार को न तो छात्रों की चिंता है और न ही उनके आंदोलन की। लेकिन यूनियन इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और आने वाले दिनों में जोरदार संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर सुमित सिंगला, प्रभजीत कौर, अमृत कौर, मनजीत कौर, सतिंदर सिंह, रमनदीप कौर, आंचल रानी और परमिदंर कौर मौजूद थे।