{"_id":"65e8ad11038c5851780f8a86","slug":"taya-strangled-to-death-for-iphone-muktsar-news-c-67-1-spkl1008-100487-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: आईफोन के लिए ताया की गला घोंटकर हत्या, शव नहर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: आईफोन के लिए ताया की गला घोंटकर हत्या, शव नहर में फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुक्तसर। आईफोन लेने के लिए भतीजे ने ताया की गला घोंटकर हत्या कर शव बोरी में डाल कर राजस्थान फीडर नहर में फेंक दिया। घटना गिद्दड़बाहा के गांव मधीर की है। यहां स्थानीय पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। आरोपी की पहचान मधीर हाल निवासी गिद्दड़बाहा निवासी सहजप्रीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने हत्या के बाद ताया के बैंक खाते से 65 हजार रुपये निकाल कर नया आईफोन खरीद लिया है। उधर, हत्या के 12 दिन बाद भी मृतक का शव नहर से नहीं मिला है।
पुलिस को दी शिकायत में मधीर निवासी बूटा सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को वह और उसका बेटा जगरूप सिंह अपने दूसरे बेटे बलकार सिंह के घर पर गए थे। यहां जगरूप सिंह वहां घर पर ही रुक गया। बलकार के बेटे सहजप्रीत सिंह उर्फ सहज को पता था कि ताया जगरूप के बैंक खाते में पैसे हैं। इस पर सहजप्रीत ने अपने ताया जगरूप सिंह के गले में मफलर डाल कर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव एक बोरी में डाल कर नहर में फेंक दिया। बाद में किसी तरीके जगरूप सिंह के बैंक खाते से पैसे निकालकर नया आईफोन ले लिया।
थाना गिद्दड़बाहा के प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने मृतक के बैंक खाते से 65 हजार निकाल कर नया आईफोन लिया है। शव नहर से अभी तक नहीं मिला है। आरोपी सहजप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।