फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Surrender of 2 accused in 20 lakh bribery case

Jalandhar News: आईजी के नाम पर 20 लाख रिश्वत मामले में 2 आरोपियों का आत्मसमर्पण

Thu, 24 Aug 2023 05:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
Surrender of 2 accused in 20 lakh bribery case
मलकीत दास का अदालत में सरेंडर, एसआई खेमचंद हुए विजीलेंस के समक्ष पेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। साढ़े तीन साल पुराने बाबा दयाल दास हत्याकांड में शिकायतकर्ता को डरा धमका कर तत्कालीन आईजी फरीदकोट प्रदीप कुमार यादव के नाम पर 50 लाख रुपये रिश्वत मांगने व 20 लाख की वसूली करने के मामले में नामजद आरोपियों में सब इंस्पेक्टर खेमचंद पराशर ने वीरवार को फिरोजपुर स्थित थाना विजीलेंस ब्यूरो में आत्मसमर्पण कर दिया। इसी केस में एक अन्य आरोपी महंत मलकीत सिंह ने एक दिन पहले बुधवार को फरीदकोट अदालत में आत्मसमर्पण किया था जिसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश सुनाया गया था। विजीलेंस ब्यूरो इस मामले में तत्कालीन डीएसपी फरीदकोट सुशील कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और अब दो आरोपियों के आत्मसमर्पण के बाद केस में नामजद 5 आरोपियों में से 2 आरोपियों तत्कालीन एसपी फरीदकोट गगनेश कुमार व जसविंदर सिंह जस्सी ठेकेदार की तलाश जारी है।

जानना जरूरी है कि बाबा दयाल दास हत्याकांड में घटना के समय ही मोगा के गांव कपूरे के रहने वाले संत जरनैल दास को बतौर मुख्य आरोपी नामजद किया गया था जिसे पुलिस ने जांच के आधार क्लीन चिट दे दी थी। शिकायतकर्ता बाबा गगन दास के पैरवी करने पर आईजी फरीदकोट रहे प्रदीप कुमार यादव ने एसपी गगनेश कुमार की अध्यक्षता में एसआईटी बनाई, जिसमें डीएसपी सुशील कुमार व एसआई खेमचंद पराशर को भी शामिल किया गया। तीनों अधिकारियों ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी जनरैल दास को दोबारा केस में नामजद करवाने के लिए शिकायतकर्ता गगन दास से आईजी के नाम 50 लाख की रिश्वत मांगनी शुरू कर दी और डरा धमकाकर 20 लाख की वसूली भी कर गए। रिश्वत के लेनदेन में गौशाला सिखांवाला के प्रमुख महंत मलकीत दास व फरीदकोट के जसविंदर सिंह जस्सी ठेकेदार ने भी भूमिका निभाई। रिश्वत लेकर जब जनरैल दास पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो गगन दास ने डीजीपी पंजाब से शिकायत कर दी जिन्होंने डीआईजी फिरोजपुर की निगरानी में एसआईटी से जांच करवाई और आरोपों की पुष्टि होने पर तीनों पुलिस अधिकारियों व उनके दोनों सहयोगियों के खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में केस दर्ज हुआ जिसकी जांच अब विजीलेंस ब्यूरो कर रहा है।
विज्ञापन

फोटो 24एफआरडी3-आरोपी मलकीत दास।
फोटो 24एफआरडी4-आरोपी एसआई खेमचंद पराशर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed