फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   sunil jakhar, SYL matter, chief minister, badal, congress leader, ferozepur, jalandhar, punjab

एसवाईएल मुद्दे पर माहौल खराब करने में लगे सीएम : जाखड़

Tue, 19 Jul 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Tue, 19 Jul 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
sunil jakhar, SYL matter, chief minister, badal, congress leader, ferozepur, jalandhar, punjab
सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला
 केंद्र सरकार द्वारा खाद्यानों की खरीद के लिए जारी धनराशि में से पंजाब सरकार की ओर से पिछले कई वर्षों से 21 हजार करोड़ रुपये का घोटाला करने से पंजाब की मार्केट कमेटियों के कर्मचारियों के लिए वेतन का संकट पैदा हो गया है। ऐसी ही स्थिति का सामना पंजाब भर के ट्रक आपरेटरों व आढ़तियों को भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह पंजाब की आर्थिक स्थिति से जुड़ा हुआ मुद्दा है इससे प्रदेश का हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। ये बातें पंजाब प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व मुख्य प्रवक्ता सुनील जाखड़ ने कहीं। जाखड़ ने कहा कि पिछले अरसे के दौरान जब भी आर्थिक सहयोग की जरूरत पड़ी तो प्रदेश सरकार मार्केट कमेटियों की मदद किया करती थी लेकिन अब मार्केट कमेटियों की आय को मारटगेज किए जाने से कमेटियों के अस्तित्व पर ही संकट की काली छाया मंडराने  लगी है।
विज्ञापन


अबोहर की नई अनाज मंडी में आंदोलनरत कर्मचारियों की समस्याओं का अध्ययन करने पहुंचे जाखड़ ने अकाली-भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में चुनाव आते ही मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल आम जनता का ध्यान विभिन्न मुद्दों से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। कभी वे स्वच्छता अभियान का मुद्दा उठाते हैं तो सतलुज यमुना लिंक नहर का। सरकार भी बंद-इंतजामी की वजह से पंजाब सरकार दिवालियापन के कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री जनता को भरोसा देते थे कि मोदी सरकार के गठन पर नोटों के ट्रक भरकर पंजाब आया करेंगे लेकिन ट्रक आने तो दूर मोदी सरकार ने आते ही पिछला हिसाब मांग लिया। कैग ने पिछले साल अपनी रिपोर्ट में 21 हजार करोड़ रुपये की लेनदारियां पंजाब की ओर दर्शाई थी। वहीं 30 बैंकों ने पंजाब की ओर 27 हजार करोड़ रुपये की लेनदारियां दर्शाई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed