फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   sunil jakhar, congress leader, elections, akali dal, ferozepur, jalandhar, punjab

चुनावी अखाड़े से भी भागेगा अकाली दल : जाखड़

Wed, 21 Sep 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Wed, 21 Sep 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
sunil jakhar, congress leader, elections, akali dal, ferozepur, jalandhar, punjab
सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व मुख्य प्रवक्ता सुनील जाखड़ ने कहा कि जिस तरह से पंजाब विधानसभा के अंतिम सत्र से शिरोमणि अकाली दल भागा उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव के अखाड़े से भी भागेगा। जाखड़ 24 सितंबर को शुरू हो रही कांग्रेस एक्सप्रेस यात्रा से पूर्व बुधवार को अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल को शहरी विकास आदि मुद्दों पर किए गए झूठे वादों पर घेरने की पूरी तैयारी कर रखी थी, लेकिन दोनों बच निकले। जाखड़ ने कहा कि कुछ लोगों ने आम आदमी पार्टी का हौवा खड़ा कर रखा था लेकिन अब पार्टी खुद ही बिखरने लगी हैं।
विज्ञापन


हालात स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं कि चुनाव अभियान में कांग्रेस अन्य सभी दलों को पछाड़ने में सक्षम होगी। पंजाब में सरकारी आंकड़ों के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के तहत अब तक 52 हजार मामले दर्ज हो चुके हैं। यदि नशों का कारोबार नहीं हो रहा तो इतने मामले दर्ज कैसे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ी की ताजा आतंकी घटनाओं पर चिंता जताते हुए जाखड़ ने कहा कि एनडीए सरकार की गलत विदेश नीति इसके लिए जिम्मेवार है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में ना बुलाया जाना स्पष्ट करता है कि प्रधानमंत्री अपने सहयोगी मंत्रियों से भी भयभीत हैं। भारत में आकर सुरक्षा ठिकानों पर हमला करवाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed