{"_id":"6161b3238ebc3e61e77dee36","slug":"sukhbir-badal-targets-congress-in-bsps-bhul-sudhar-rally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: बसपा की भूल सुधार रैली में सुखबीर बादल बोले- चन्नी अस्थायी इंचार्ज, दिल्ली से चलाए जा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: बसपा की भूल सुधार रैली में सुखबीर बादल बोले- चन्नी अस्थायी इंचार्ज, दिल्ली से चलाए जा रहे
Sat, 09 Oct 2021 08:50 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 09 Oct 2021 08:50 PM IST
सार
सुखबीर ने कांग्रेस पर तंज कसा कि वो गरीबी हटाओ कहकर सत्ता में आते रहे और कांग्रेसियों की गरीबी मिटाते रहे। अकाली दल के सत्ता में आने पर अनुसूचित जाति और गरीबों के लिए कई भलाई स्कीमें शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा की भूल सुधार रैली में शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने अकाली दल को सबसे बड़ी किसान हितैषी पार्टी बताते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अस्थायी इंचार्ज हैं, जो दिल्ली से चलाए जा रहे हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक दिल्ली से तय किए जा रहे हैं।
अकाली दल पंजाब की क्षेत्रीय पार्टी है और उनका फैसला सिर्फ पंजाबी ही करेंगे। सुखबीर बादल ने कहा कि सरकार बनने पर दोआबा में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। जिसका नाम बसपा के दिग्गज नेता कांशीराम के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा दोआबा में ही डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।
सुखबीर ने कांग्रेस पर तंज कसा कि वो गरीबी हटाओ कहकर सत्ता में आते रहे और कांग्रेसियों की गरीबी मिटाते रहे। अकाली दल के सत्ता में आने पर अनुसूचित जाति और गरीबों के लिए कई भलाई स्कीमें शुरू की जाएंगी। सुखबीर ने रैली में कहा कि कांग्रेस हाईकमान तो सुनील जाखड़ को मुख्यमंत्री बनाना चाहता था लेकिन उनके हिंदू होने की वजह से नहीं बनाया फिर सुखजिंदर रंधावा का नंबर आया तो नवजोत सिद्धू समझ गए कि उनका पत्ता कट जाएगा। इसलिए अस्थायी तौर पर चन्नी को लगा दिया।

अगली बार कोई और सीएम बनने के सपने देख रहा है। कांग्रेस में अपने घर में कलह मची हुई है। बसपा की रैली में सुखबीर ने अनुसूचित जाति के वोट बैंक में सेंध लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सुनियोजित तरीके से चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया। इसके बहाने वो अनुसूचित जाति भाईचारे के वोट बटोरना चाहती थी।
मैं पूछना चाहता हूं कि जब सीएम चन्नी को अपनी मर्जी से डीजीपी और एडवोकेट जनरल लगाने की छूट नहीं है तो फिर कांग्रेस किस मुंह से उनके नाम पर वोट मांगेगी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति भाईचारे का असली प्रतिनिधित्व अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन करेगा।
यह भी पढ़ें: वायरल वीडियो में सिद्धू के बोल: 'कांग्रेस मरती है तो मरे', शिअद ने कहा- इन्हें सिर्फ कुर्सी चाहिए
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मौजूदा समय में पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, बल्कि गैंगस्टरों का राज चल रहा है। अकाली दल-बसपा गठबंधन सरकार बनने पर पंजाब में कानून का राज स्थापित होगा। पंजाब को एक मजबूत सरकार की जरूरत है। बहुजन समाज पार्टी पंजाब के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित भाईचारे की इज्जत को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रधान ने मुख्यमंत्री का सरेआम अपमान किया है, जो निंदनीय है।