फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sukhbir accepted the mandate, congratulated AAP victory

Jalandhar News: सुखबीर ने जनादेश स्वीकारा, आप को दी जीत की बधाई

Sat, 13 May 2023 05:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
Sukhbir accepted the mandate, congratulated AAP victory
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चंडीगढ़। जालंधर लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि उनकी पार्टी विनम्रता के साथ जनादेश स्वीकार करती है।

सुखबीर बादल ने ट्वीट करते हुए आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को जीत की बधाई दी। इसके साथ ही बादल ने लिखा- हम जालंधर के मतदाताओं को धन्यवाद देते हैं और अपनी पार्टी की सच्ची लोकतांत्रिक परंपराओं में जनादेश को विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। हम विजेता सुशील कुमार रिंकू और आम आदमी पार्टी को बधाई देते हैं और आशा करते हैं कि वे मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में सुखबीर बादल ने कहा- मैं शिरोमणि अकाली दल - बहुजन समाज पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी कड़ी मेहनत करने और दो सरकारों, केंद्र और राज्य की ताकत सहित सभी बाधाओं के खिलाफ एक बहादुर लड़ाई लड़ने के लिए धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed