{"_id":"6240961bdf158d1e3f79f1db","slug":"sub-postmaster-cheated-55-lakhs-in-the-name-of-depositing-money-in-post-office-kapurthala-news-pkl4458607147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब पोस्टमास्टर ने डाकखाने में रुपये जमा कराने के नाम पर ठगे 55 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब पोस्टमास्टर ने डाकखाने में रुपये जमा कराने के नाम पर ठगे 55 लाख
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने दंपती को झांसे में लेकर डाकखाने में रुपये जमा करवाकर अधिक ब्याज कमाने का लालच देकर अलग-अलग समय में 55 लाख 16 हजार 170 रुपये हड़पने के आरोप में सब पोस्टमास्टर (एसपीएम) सुल्तानपुर लोधी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
गुरमेज कौर निवासी मोहल्ला अजीत नगर ने बताया कि उसकी लड़की नीलम की शादी नाहर गांव संधू चट्ठा निवासी अवतार सिंह से हुई है। सुरजीत सिंह निवासी मोहल्ला सीनपुरा उसके दामाद अवतार सिंह का दूर का रिश्तेदार है। वह पहले आरसीएफ डाकघर में नौकरी करता था। अब वह सुल्तानपुर लोधी डाकघर में है। 2009 में उसकी लड़की व दामाद कनाडा से भारत आए थे, जिन्हें सुरजीत सिंह ने झांसे में लेकर कहा कि आप डाकखाने में रुपये जमा करवाकर काफी अधिक ब्याज कमा सकते हो।
बेटी व दामाद उसके झांसे में आ गए। सुरजीत सिंह ने उनसे डाकखाने में रुपये जमा करवाने के लिए अलग-अलग तारीखों में 55 लाख 16 हजार 770 रुपये ले लिए और डाकघर की फर्जी पासबुकें तैयार कर रसीदें देता रहा। जब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला तो उसने सुरजीत सिंह से बात की। उसने कहा कि वह सभी रुपये ब्याज समेत दे देगा और 5 जनवरी 2022 को इकरारनामा किया। उसने एचडीएफसी बैंक के तीन चेक दिए।
विज्ञापन
एक चेक में 29 लाख 28 हजार 720 रुपये भरे थे। दूसरे में में 25 लाख 88 हजार 50 रुपये भरे थे। जबकि तीसरा चेक खाली दिया। भरे हुए चेक बाउंस हो गए। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्य डाकघर के सहायक सुपरिंटेंडेंट पोस्ट (एसएसपी) को दी। शिकायत के बाद एसएसपी ने सुरजीत सिंह को 6 जनवरी 2022 को ड्यूटी से सस्पेंड कर दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने जांच कर आरोपी पर लगे तमाम आरोप सही पाए। जिस कारण अब पुलिस ने आरोपी सुरजीत सिंह के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 व 406 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
सुरजीत सिंह की ठगी का यह कोई पहला मामला नहीं है। जिले के विभिन्न डाकघरों में तैनाती के दौरान उसने कई लोगों को ऐसे ही ठगी का शिकार बनाया। कुछ मामलों में तो उसने समझौते कर पैसे अदा भी किए, लेकिन उसकी ओर से सरकारी अदारे के नाम पर ऐसे फर्जीवाड़ा कर पैसे ऐंठने के मामले लगातार सामने आते रहे, जिस पर विभाग की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाए गए, जिससे उसके हौसले बढ़ते गए।