फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   students, release, protest

विद्यार्थियों की रिहाई को लेकर रोष प्रदर्शन

Thu, 02 Jul 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Thu, 02 Jul 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
मोगा के ऑर्बिट बस कांड के विरोध में शिअद नेता से संबंधित न्यू दीप कंपनी
विज्ञापन
की बस में तोड़फोड़ करने मामले में गिरफ्तार 11 विद्यार्थियों की न्यायिक हिरासत 16 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

वीरवार को पुलिस ने इन विद्यार्थियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ही अदालत में पेश किया था। इस दौरान पंजाब स्टूडेंट यूनियन व नौजवान भारत सभा ने अपने साथियों की बिना शर्त रिहाई और पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मामले में 15 जुलाई से डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के आगे बेमियादी धरना शुरू करने का ऐलान किया।


इस मौके पर पीएसयू के प्रांतीय नेता कर्मजीत कोटकपूरा व नौजवान भारत सभा के जगीर सिंह ने आरोप लगाया कि शिअद नेता डिंपी ढिल्लों के इशारे पर फरीदकोट पुलिस ने पहले स्टूडेंट्स पर जुल्म किया और बाद में उन्हें झूठे केस में जेल में बंद करवा दिया। इस संघर्ष को आने वाले दिनों में राज्य के तमाम स्कूलों और कॉलेजों तक बढ़ाया जाएगा। पीएसयू समेत अन्य सहयोगी संगठनों की तरफ से 15 जुलाई को डीसी दफ्तर के आगे बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा और सभी मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।


अतिरिक्त जिला व सेशन जज हरीत कौर की अदालत ने विद्यार्थियों की याचिका पर राज्य सरकार व केस के जांच अधिकारी को नोटिस जारी किया है। अपनी याचिका में विद्यार्थियों ने इस केस को झूठा व बेबुनियाद करार दिया है और जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अदालत ने इस पर अगली सुनवाई 1 सितंबर को रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed