फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Government is connecting every school with AI lab: Gurpal

हर स्कूल को एआई लैब से जोड़ रही सरकार : गुरपाल

Sat, 22 Aug 2026 06:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 22 Aug 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Government is connecting every school with AI lab: Gurpal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बटाला। विकसित भारत मिशन 2047 के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरपाल सिंह ने शनिवार को सरकारी हाई स्कूल भोमा का दौरा किया। उन्होंने सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिक्षकों और विद्यार्थियों को संबोधित किया।


गुरपाल सिंह ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक एआई शिक्षा हासिल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार हर स्कूल और गांव को एआई लैब से जोड़ने पर काम कर रही है। अध्यक्ष ने बताया कि भविष्य में एआई के क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक सर्बप्रीत सिंह और कई अन्य शिक्षक मौजूद थे। स्थानीय सरपंच गुरमीत सिंह सदारंग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed